रामपुर। केरल में बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाते हुए विद्युत वितरण खंड-प्रथम के अंतर्गत शहर क्षेत्र में कार्यरत बिजली विभाग के अधिकारियों, जेई एवं अन्य कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दिया है। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम सचिन कुमार ने जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह को 66911 रूपये का चेक सौंपा। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त धनराशि को राहत आयुक्त कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है।