रामपुर। जिले में रविवार को चार नए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि आठ लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में चार कोरोना संक्रमित निकले। जिसमें आरटीपीसीआर जांच में दो और निजी लैब में जांच पर दो संक्रमित पाए गए। इस दौरान आठ संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 36 रह गए। संवाद