फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फ्री कोचिंग के लिए 342 छात्रों ने दी परीक्षा

Wed, 26 Jun 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए दी जाने वाली फ्री कोचिंग में प्रवेश के लिए मंगलवार को राजकीय रजा इंटर कॉलेज में 342 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम 28 जून को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग कराई जाती है। रामपुर में यह कोचिंग राजकीय रजा इंटर कॉलेज में संचालित की जाती है। इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार थी, जिसको देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभाग की ओर से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। तीन पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई। सिविल सेवा परीक्षा के लिए 224 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि नीट के लिए 80 और एनडीए व सीडीएस की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए 38 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 जून को घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद चयनित परीक्षार्थियों को एडमिशन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें