फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आरोप प्रत्यारोप के बीच रामपुर में 33.94 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आरोप-प्रत्यारोप के बीच रामपुर विधानसभा पर उपचुनाव में 33.94 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह से ही विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान की रफ्तार सुस्त रही। किसी भी बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार नहीं दिखी। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया है। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसके बाद पता चलेगा कि रामपुर में बाजी किसके हाथ रहती है।
विज्ञापन

नफरती भाषण के एक मामले में सजा होने के बाद आजम खां की विधायकी चली गई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का एलान किया गया था। उपचुनाव को लेकर सोमवार को मतदान हुआ। सुबह से सात बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह से मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा। दोपहर के वक्त कुछ मतदाना लेकिन कर जरूर आए, लेकिन किसी भी मतदान केंद्र पर लंबी कतार नहीं लग सकी। शाम के वक्त फिर से अधिकांश बूथों पर सन्नाटे की स्थिति रही। मतदान को लेकर सपा का आरोप है कि पुलिस ने एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर नहीं आने दिया। पुलिस ने गली-मोहल्लों में बैरिकेडिंग कर दी थी, जहां से मतदाताओं को निकलने ही नहीं दिया गया। जो मतदाता बूथ तक पहुंच भी गए उनको यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि उनके पास उनकी पहचान सिद्ध करने का कोई दस्तावेज नहीं है। इसको लेकर कुछ स्थानों पर महिलाओं ने हंगामा और नारेबाजी भी की। मतदाताओं को रोके जाने को लेकर सपा विधायक अब्दुल्ला आजम और एएसपी डॉ. संसार सिंह के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस सिरे इस आरोप को खारिज कर रही है कि किसी मतदाता को बूथ पर आने से रोका गया। मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा की ओर से इस सीट पर पहली बार जीत हासिल करने का दावा किया जा रहा है। उनके दावे में कितना दम है। इस बात पता तो 08 दिसंबर को चलेगा जब मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें