मिलकखानम। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से मिलकखानम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 लोगों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा रामपुर शहर में रक्त की कमी नहीं होने देंगे। रक्त के बिना किसी की जान न जाए यही प्रयास हमारा रहेगा। रक्तदान महादान है इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। कहा कि यह रक्तदान शिविर उन शहीदों को समर्पित है, जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान दी है। पूरा देश उन्हें नमन करता है। इस मौके पर समिति के चेयरमैन निर्मल सिंह ने कहा वीर खालसा सेवा समिति बधाई के पात्र है, जो समय समय पर जरूरतमंदों की मदद करती है। इस मौके पर सरदार निर्मल सिंह, सरदार मनमीत सिंह , जगरूप सिंह, गुरबाज सिंह बग्गा, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह, मंगल सिंह, अंग्रेज सिंह, कुलविंदर सिंह, बाबा जसवंत सिंह, बाबा गोरख, बलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, सेवा सिंह और मोनू सिंह मौजूद रहे। संवाद