रामपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत चार अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि आठ अप्रैल को नाम वापसी होगी। 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि एक माह बाद 23 मई को ही मतगणना होगी।