रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत में मुआवजे का मुद्दा उठाया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि रामपुर-काठगोदाम मार्ग निर्माण में पुराने जर्जर पुल-पुलियों के स्थान पर नए पुल-पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिससे इन पर अधिक संख्या में भारी पुल गुजरने से क्षतिग्रस्त हो जाएंगे। उन्होंने अधिग्रहण के बाद कई किसानों को अभी तक मुआवजा न दिए जाने का भी मुद्दा उठाया। पंचायत में संतोष सिकदार, काशिब खां, रिजवान, नावेद खां, काजिम, नदीम आदि मौजूद रहे।