रामपुर। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश बहादुर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड का गठन कर दिया है, जिससे कुम्हार समाज का उत्थान होगा। इससे समाज को सामाजिक सुरक्षा प्रदान होगी। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक विकास में समाज के लोगों का उत्थान होगा। सिविल लाइंस पर आयोजित बैठक में राकेश कुमार दक्ष को प्रदेश संगठन मंत्री एवं जितेन्द्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर बलवीर प्रजापति, रामबहादुर प्रजापति, डॉ. मुरारी लाल प्रजापति, सर्वेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।