रामपुर। खुसरो सेना पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर अली ने कहा कि प्रदेश किसानों को कर्जमाफी के नाम पर छला गया। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा। शहजादनगर में हुई बैठक में गुलाम मोहम्मद, तौफीक, इफ्तेखार आदि मौजूद रहे।