रामपुर। आल इंडिया दिव्यांग सेवा संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आठ बिन्दुओं पर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में दिव्यांगों को अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराने, मुफ्त बिजली कनेक्शन व मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, ग्रामीण व शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने आदि की मांग की गई। साथ ही संगठन ने जुल्फिकार हॉकी मैदान की जगह कलक्ट्रेट गेट के बाहर ही बिना लाउडस्पीकर के ही धरना प्रदर्शन होने दिए जाने की मांग की। ज्ञापन पर नूर अहमद, सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह, रिजवान, इकरार हुसैन, कैलाश, जलील अहमद, नबी अहमद, फरजंद अली, लखपत आदि के नाम शामिल हैं।