रोहड़ू। विधानसभा चुनाव के लिए सभी लाइसेंस धारकों को दस दिनों के भीतर अपनी बंदूकों व पिस्टलों को अपने पुलिस थाना क्षेत्र में जमा करनी पड़ेंगी। डीएसपी रोहड़ू अशोक वर्मा ने बताया कि जुब्बल तहसील के लोग पुलिस थाना जुब्बल में, रोहड़ू तहसील के लोग पुलिस थाना रोहड़ू में तथा चिड़गांव तहसील के लोग पुलिस थाना चिड़गांव में इन्हें जमा करवाएं। जो लाइसेंस धारक दस दिनों के भीतर अपने हथियारों को जमा नहीं करवाएगा, उनके लाइसेंस को रद्द किया जाएगा।