रामपुर। जिले में शनिवार को 15 स्थानों पर टीकाकरण हुआ, जिसमें 3139 लोगों ने टीका लगवाया। शनिवार को 18 से 44 साल आयु वाले 1960 लोगों ने पहली और 211 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल वाले 539 लोगों ने पहली और 225 लोगों ने दूसरी डोज ली। 60 साल से अधिक आयु वाले 142 लोगों ने पहली और 62 लोगों ने दूसरी डोज ली। संवाद