रामपुर। जिले में शुक्रवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। जिसमें कुल 3115 लोगों ने टीके लगवाए।
शुक्रवार को 18 से 44 साल तक आयु वाले 1983 लोगों ने पहली डोज और 149 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 486 लोगों ने पहली डोज और 293 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 110 लोगों ने पहली और 94 लोगों ने दूसरी डोज ली।