फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के 31 परीक्षार्थियों ने दी सूचना प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। इंटर सीबीएसई इंटर टर्म-2 सूचना प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा में 31 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि, दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन

शनिवार को इंटर सूचना प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मिल्टन एजुकेशन अकादमी बिलासपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 33 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, दो परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि शनिवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें