रामपुर। शनिवार को वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले भर में 48 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 3055 लोगों ने टीका लगवाया। शनिवार को जिले में 18 से 44 साल आयु वाले 364 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 639 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 163 लोगों ने पहली और 1133 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 31 लोगों ने पहली और 725 लोगों ने दूसरी डोज ली।