रामपुर। मंगलवार को हाईस्कूल की 8860 और इंटर की 4662 का मूल्यांकन हुआ। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 283 परीक्षक और 20 उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे।
चौथे दिन भी राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे मूल्यांकन शुरू हुआ। राजकीय रजा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि मंगलवार को इस केंद्र पर 4662 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर अब तक 14812 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मंगलवार को इस केंद्र पर 120 परीक्षक और 15 उपप्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि मंगलवार को इस केंद्र पर 8860 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब तक इस केंद्र पर 27660 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इस केंद्र पर 163 परीक्षक और पांच उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। जिसकी रिपोर्ट डीआईओएस को दे दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने भी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।