रामपुर। शनिवार को सुबह से ही बारिश होने के बावजूद जिले में 2743 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। जिसमें महिला अस्पताल और शाहबाद सीएचसी के महिला स्पेशल बूथ पर 187 महिलाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं बारिश में भी युवाओं में भी टीकाकरण का उत्साह देखने को मिला। शनिवार को 1697 युवाओं ने टीकाकरण कराया। शनिवार को जिले में 46 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 1697 लोगों पहली डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 630 लोगों ने पहली और 87 लोगों ने दूसरी डोज ली। साठ साल से अधिक आयु वाले 252 लोगों ने पहली और 76 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही एक फ्रंटलाइन वर्कर ने भी पहली डोज ली। संवाद