रामपुर। जिले में रविवार को 33 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 2499 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 640 बालकों ने पहली डोज ली। किशोर वर्ग के 41 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 738 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 27 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 435 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 38 लोगों ने पहली और 208 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 2 लोगों ने पहली और 260 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 10 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।