फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 24 वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के वालों के खिलाफ पुलिस ने दो दिन अभियान चलाकर 24 वाहनों को सीज किया। 279 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। सभी लोगों को घर में रहने के आदेेश दिए गए हैं। धारा 144 लागू कर दी गई है, लेकिन उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग बिना किसी वजह से वाहनों से लोग सड़कों पर भीड़ एकत्र कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर एसपी शगुन गौतम ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे रखे है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे है। एसपी खुद भी कभी-कभी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर उतर आते हैं। पिछले दो दिन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो सात और आठ अप्रैल को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर जिले भर में 24 वाहनों को सीज किया। इसके साथ ही 279 वाहनों का चालान काट दिया। पुलिस ने करीब 53 हजार रुपये का सम्मन शुल्क भी वसूला। ट्रैफिक इंचार्ज सुमित कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें