फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 24516 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन, 443 परीक्षक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद में दो केद्रों पर हो रहा है। शुक्रवार को दोनों केंद्रों पर कुल 24516 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 443 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन पर कंट्रोल रूम से निगरानी की गई।
विज्ञापन

शहर में राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन चल रहा है। शुक्रवार को रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 7395 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंंद्र पर 177 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मुर्तजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 17121 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। यहां पर 266 परीक्षक गैर हाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षक वित्तविहीन शिक्षक हैं। वित्त पोषित सभी परीक्षक उपस्थित हैं। इसलिए गैर हाजिर परीक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें