रामपुर। जिले में मंगलवार को 316 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 22819 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिले में मंगलवार को टीकाकरण अभियान चला। जिसमें किशोर वर्ग के 3095 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 2649 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 4158 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 629 लोगों ने पहली और 1659 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 1607 लोगों ने पहली और 1162 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 881 लोगों ने एहतियाती डोज ली।
संवाद