फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22189 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में गुरुवार को 276 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 22189 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 2347 बालकों ने पहली और 1112 ने दूसरी डोज ली। किशोर वर्ग के 1809 किशोरों ने वैक्सीन की पहली डोज और 1898 किशोरों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 230 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 9594 लोगों ने दूसरी डोज ली। साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 25 लोगों ने पहली और 3787 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 4 लोगों ने पहली और 1120 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके अलावा 263 लोगों ने एहतियाती डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें