फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला अस्पताल में पहुंचे बुखार के 221 मरीज

विज्ञापन
रामपुर जिला अस्पताल में पंजीकरण कराने के लिए मरीजों की लगी कतार।   संवाद
विज्ञापन
रामपुर। कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। इन दिनों बड़ी संख्या में बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार के 221 मरीज पहुंचे। अब तक 11 लोग मलेरिया पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ बुखार के रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। प्राइवेट नर्सिंग होम व क्लीनिक पर काफी मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी बुखार के मरीज बढ़े हैं। सोमवार को यहां 1186 मरीजों के पर्चे बने। इनमें से बाल रोग विशेषज्ञ के पास 67 बच्चे बुखार पीड़ित पहुंचे, जबकि फिजीशियन कक्ष में डॉक्टर के पास 154 बुखार पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 78 रोगियों की खून की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त होगी।

मलेरिया के अब तक 11 मामले आए बारिश के मौसम में मच्छरजनित बीमारियों का प्रसार होने लगा है। सरकारी आंकड़ों में अब तक 11 लोग मलेरिया पॉजिटिव आए हैंं। वहीं निजी लैब पर जांच में मलेरिया पॉजिटिव की संख्या अधिक है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार पीड़ितों की जांच की जा रही है। मलेरिया के एक-दो केस निकल रहे हैं। मलेरिया प्रभावित गांव व क्षेत्रों पर स्वास्थ्य टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन




बचाव के उपाय
- बारिश के दौरान एसी, कूलर का प्रयोग न करें।
-ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन न करें। -घर के आसपास सफाई रखें, ताकि मच्छर न पैदा हो सकें।
- कूलर का पानी नियमित बदलते रहें।
- रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें