रामपुर। श्री पंचदशनाम जून अखाड़ा के महामण्डलेश्वर श्री श्री 108 अनन्त विभूषित अवधुत बाबा अरुण गिरी जी महाराज का नूर महल में स्वागत किया गया। वह यहां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मिलने पहुंचे थे। कांग्रेस उम्मीदवार संजय कपूर ने नूरमहल पहुंच कर महामण्डलेश्वर से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर युवा नेता नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मामून शाह खां, सैय्यद मशकूर मियां, बजाहत तुर्की, मेहरबान अली, मुन्ना मलिक आदि मौजूद रहे।