रामपुर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कांग्रेस पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ पर काम करें, बूथ कमेटियों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी बांटे और घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को बताएं। एक-एक बूथ पर मजबूती से काम हो सके। इस चुनाव में युवा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है घर से वोटर निकालने का काम सिर्फ युवा कर सकता है। कल तक कांग्रेस पर गठबंधन की राजनीति का आरोप लगाते-लगाते खुद भाजपा अपने सहयोगियों से उनकी शर्तों पर गठबंधन कर रही है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउररहमान खां, मामून शाह खां, नोमान खां, सलमान अली, वासिक अली, आदिल मियां, मेहरबान अली, आमिर कुरैशी, दिव्यांश सिंघल, मोहम्मद आलिम, शैजी सैफी, मुख्तियार अहमद आदि मौजूद रहे।