रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शौकत अली रोड पर स्थित एक युवक वहां से आने वाली युवतियों और महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था। इस मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस आ गई जहां उसको अपने साथ थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव पैपटपुरा निवासी विशाल गौतम है।