रामपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर लायंस क्लब उपकार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्तदान किया गया। वीपी हेल्थ केयर सेंटर में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ परितोष चांदीवाला एवं आशीष जिंदल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामपुर उपकार लंबे समय से रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। जिससे रक्त के जरुरतमंद को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर रीजन चेयरमैन विकास सक्सेना, जोन चेयरमैन मोहित गुप्ता, अध्यक्ष मनु मांगलिक ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक सचिन अग्रवाल एवं हरप्रीत सिंह राजा ने समस्त व्यवस्थाओं में सहयोग किया। रक्तदान शिविर वीपी हेल्थ केयर सेंटर के प्रबंधक डॉ. असीम शर्मा की देखरेख में संचालित किया गया। शिविर में श्वेता मांगलिक, दीपा अग्रवाल, हिमांशी खन्ना, सारिका अग्रवाल, मोनिका गर्ग, रचना अग्रवाल, शगुन बंसल, मुक्ता गुप्ता, विकास सक्सेना, संजय गर्ग, मनु मांगलिक, संकेत अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, हरप्रीत सिंह राजा, भारत पावा, पंकज अरोड़ाौ ईशान अग्रवाल, हरीश डुडेजा, अभिषेक अग्रवाल, सचिन खनेजा आदि ने रक्तदान किया।