रामपुर। आदि धर्म समाज भारत की ओर से लिखित परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में सौ बच्चे शामिल हुए। अब ये परीक्षा तहसीलों में होगी, जिसका परिणाम 18 नवंबर को घोषित किया जाएगा। रामलीला पब्लिक इंटर कालेज में हुई परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित समय बच्चों की कतार लग गईं। तलाशी के बाद बच्चों को कक्षा में प्रवेश दिया गया। भगवान वाल्मीकि दयावान, डॉ. अंबेडकर और शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसका परीक्षार्थियों ने जवाब दिया। इस मौके पर अमर आदिवासी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को बराबर अधिकार देने के लिए संविधान की रचना की। समाज के लिए किए गए उनके कार्यों की बदौलत ही सभी को समानता का अधिकार मिल पाता है। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम 18 नवंबर को घोषित होगा। इस मौके पर राम रतन लाल, अशोक कुमार, राकेश करोतिया, अनिल रावत, धीरेंद्र राज, सुधीश भारती, नेगपाल, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।