फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर भी बिजली ने किया परेशान, दिनभर जारी रही आंखमिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। धनतेरस पर भी दिनभर बिजली ने परेशान किया। कभी आती तो कभी चली जाती। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। तकनीकी खामियों की वजह से बिजली की आवाजाही रहती है। दीपावली को लेकर विभाग की ओर से तमाम इंतजाम किए थे। एक दिन पहले ही सब स्टेशनों से लेकर बड़े बिजलीघर तक लाइनों को ठीक करने का काम हुआ, लेकिन यह काम नाकाफी साबित हुआ। सोमवार को सुबह से ही बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। अजीतपुर बिजलीघर क्षेत्र में आधी रात के बाद भी बिजली के आने जाने का सिलसिला रहा तो दिन में भी यही हाल रहा। शाहबाद गेट क्षेत्र में शाम होते ही पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब आधे घंटे बाद आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा पहाड़ी गेट, रजा इंटर कालेज, नवाब गेट, डूंगरपुर आदि बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धनतेरस की पूजा की तैयारियां भी अंधेरे में ही करनी पड़ीं। उपखंड अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि तकनीकी खामियों की वजह से बिजली आती जाती रही। लेकिन, विभागीय स्तर पर फाल्ट की जानकारी मिलते ही टीमों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें