सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में जौहर यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक इस्त्री की दुकान से दो वाशिंग मशीन चोरी कर ली गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बलिया निवासी मुमताज की जौहर यूनिवर्सिटी के पास ही इस्त्री की दुकान है। यहां पर वाशिंग मशीन को चोरी कर लिया गया। मामले की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।