रामपुर। तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद खुले बिजलीघरों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान यहां पर करीब दो हजार उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल जमा कराया। इस दौरान काउंटर खुलने के बाद पहली बार सबसे अधिक वसूली हुई है। बिजली घर खुलते ही लोगों की कतार लग गई और शाम तक लोगों ने अपना बिल जमा कराया।
हड़ताल के बाद सुबह करीब 10 बजे से कार्यालय खुले। इसके बाद यहां पर कार्य शुरू किया गया। रामपुर के बिजली घर खुलने के बाद से उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। इस दौरान लोगों ने अपना काफी समय से लटका बिजली का बिल जमा कराया। इसके साथ ही लोगों ने अपना पिछला बकाया भी जमा कराया है। सुबह 10 से शाम करीब पांच बजे तक बिजली बिल की वसूली की गई। इस दौरान यहां पर दो हजार लोगों ने अपना 60 लाख रुपये का बकाया एक दिन में जमा कराया है। इनमें बड़े बकायेदार भी शामिल हैं जिन्होंने अपना बिल जमा कराया है। एक्सईएन भीष्म कुमार ने बताया कि हड़ताल के बाद पहली बार इतनी संख्या में लोग अपना बिजली बिल जमा कराने के लिए आए हैं। इस दौरान यहां पर करीब 60 लाख रुपये की वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से चेकिंग अभियान नहीं चलाया जा सका है लेकिन अगले दिन यानी मंगलवार को चेकिंग कराई जाएगी और बिजली चोरी करने वालों पर फिर से शिकंजा कसा जाएगा।