फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर हो गए 20 हजार किसान

सार

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।डाटा फिल्टर होने के बाद ही उसे विभाग पोर्टल पर अपडेट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक जिले में छह तहसीलों में पंजीकृत 2.85 लाख किसानों मेें 2.55 लाख किसानों का सत्यापन हो चुका है। शेष 30 हजार किसानों का डाटा अगले सप्ताह के अंदर सत्यापित होकर पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। योजना से अब तक 20 हजार से अधिक किसानों को बाहर किया जा चुका है। इनमें से 8609 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों का डाटा सत्यापन तेजी से हो रहा है। शासन ने डाटा सत्यापन शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए थे। इस वजह से विभाग के कर्मियों ने नवमी और दशहरा के अवकाश के दिन भी किसानों के डाटा सत्यापन का काम किया। तहसील स्तर पर लेखपाल सत्यापन कार्य को पूरा कर रोजाना रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेज रहे हैं। डाटा सत्यपान के दौरान अभी तक 20151 किसानों को योजना से बाहर किया जा चुका है। जिनमें 8609 किसान मृतक पाए गए हैं और 11542 किसान गैर जनपदों के निवासी निकले और योजना का लाभ ले रहे थे। बताया जा रहा है कि सम्मान निधि योजना में ऐसे भी किसान मिल रहे हैं, जिनके पास भूमि नहीं है और वह पात्रता की श्रेणी में हैं। ऐसे किसानों को सत्यापन के दौरान बाहर किया जा रहा है। डाटा फिल्टर होने के बाद ही उसे विभाग पोर्टल पर अपडेट कर रहा है। बिलासपुर तहसील में किसानों का डाटा सत्यापन पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें