रामपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास उत्थान सेवा समिति की बैठक जेल रोड पर संपन्न हुई। बैठक में 19 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमोद कुमार सागर, शिवकुमार सागर, डा. जयपाल सिंह, श्याम सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार, राकेश सागर, हिमांशु सागर आदि मौजूद रहे।