रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसान विरोध होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पुतला फूंककर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ता पहाड़ी गांव के निकट एकत्र हुए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नौमान खां ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम नहीं दे रही है। गन्ना किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिलों पर फंसा हुआ है। धान क्रय केंद्रों पर भी किसानों का शोषण हो रहा है। कहा कि बीए-एमए और एमबीए-एमसीए की डिग्री रखकर युवा बेरोजगार हैं। इस दौरान मामून शाह खां, सलीम अहमद, गजेंद्र शर्मा, रहमान अली, फैसल हसन, फुरकान, आमिर खां, फरीद अहमद, उमर खां, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।