फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में महिला व दो बच्चे डूबे, देर रात तक एक बच्चे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी में महिला और दो बच्चे डूबे, एक बच्चे की तलाश जारी
विज्ञापन

पटवाई (रामपुर)।
थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में बुआ के साथ खेत पर दो बच्चे अपनी बुआ के साथ कोसी नदी में डूब गए। जिसमें एक बच्चे व महिला को सकुशल निकाल लिया गया। जबकि जबकि गोताखोर दूसरे बच्चे की देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन, उसका पता नहीं चला। थाना मिलक के पीपलसाना गांव निवासी चंद्रपाल का 8 साल का बेटा अभिषेक अपनी रिश्तेदारी में पटवाई के सूरजपुर गांव आया हुआ था। बुधवार शाम वह अपने भाई रोहित बुआ जानकी के साथ खेतों पर जाने कि जिद करने लगा। जिस पर तीनों लोग खेत पर जाने के लिए कोसी नदी पार कर रहे थे कि पानी कातेज बहाव होने के कारण तीनों डूबने लगे। डूबने पर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर आसपास काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने दौड़कर रोहित और जानकी को बचा लिया लेकिन, अभिषेक डूबगया। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर अभिषेक को नहीं तलाश सके। हादसे की जानकारी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें