फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा में 19 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई की हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित यह परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान 19 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इन दिनों सीबीएसई की परीक्षा चल रही हैं। शनिवार को हिंदी का पेपर था। लिहाजा, सुबह से ही छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया, जिसके बाद परीक्षार्थियों ने अपना पेपर हल किया। इस दौरान जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर 2855 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 2836 ने परीक्षा दी। सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सुमन तोमर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें