रामपुर। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम डेंगू की चपेट में आ गए हैं। सलाम को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार नहीं उतरने पर जब उन्होंने खून की जांच कराई तो उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका प्लेटलेट्स काउंट भी कम हो गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।