रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। इसके लिए छात्राओं ने अपनी बचत और शिक्षकों ने एक दिन का वेतन दिया है। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के जरिए एकत्रित करीब ग्यारह हजार रुपये की धनराशि बरेली भेज दी गई है। वहां से एनएसएस के जरिए यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में भेज दी जाएगी। यह जानकारी डॉ. रजिया परवीन ने दी है।