रामपुर। आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में प्रधानमंत्री को खून से खत लिखने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को आसिफ अहमद खां ने अपने खून से खत लिखकर प्रधानमंत्री को भेजा। खत में उन्होंने कहा है कि आजम खां और जौहर यूनिव र्सिटी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की जाए। जौहर यूनिवर्सिटी में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। उनकी पढ़ाई का ख्याल रखा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए आजम खां को भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग की है।