रामपुर। जिले में सोमवार को 90 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 1775 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। जिसमें 12 से 14 आयु वर्ग के 20 बालकों ने पहली और 161 बालकों ने दूसरी डोज ली। 15 से 18 आयु के 67 लोगों ने पहली और 147 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 18 से 44 साल आयु वाले 69 लोगों ने पहली और 180 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं, 1131 लोगों ने तीसरी डोज ली। संवाद