रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद बुधवार को दस हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। प्रधानाचार्य एवं उप नियंत्रक चन्द्रशेखर यादव ने बताया कि बुधवार को 263 शिक्षकों ने 10398 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है। यहां अब तक 41891 कापियां चेक हो चुकी हैं, जबकि 86549 कापियां चेक होने से रह गई हैं। वहीं, राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।