रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को मतदान का महत्व बताया और आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान करें। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों से हस्ताक्षर कराकर मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रशांत कुमार लोधी, अवधेश कुमार, शिवम कौशिक, सौरभ भारद्वाज, कीर्ति राजपूत, विशेष सैनी, गौरव सैनी, विकास शर्मा, प्रातेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।