फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ वर्गमीटर तक के मकान में मिले नक्शे की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जन समर्थन दल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि रामपुर छोटा एवं पिछड़ा शहर है। यहां रोजगार के कोई साधन नहीं हैं। विकास भी बहुत कम है और जनसंख्या भी। उन्होंने कहा कि यहां डेढ़ सौ वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल पर मकान बनाने के लिए रामपुर विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराने में छूट देने, पांच सौ वर्गमीटर तक क्षेत्रफल में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की छूट दिलाने एवं नक्शा पास कराने के लिए आवश्यक विकास शुल्क भी कम कराने की मांग की है। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुुमार सक्सेना, शिवालय सक्सेना, राजीव नंदन अग्रवाल, रामप्रसाद लोधी, विख्यात सक्सेना, अमरनाथ यादव, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें