रामपुर। एडीजी प्रेम प्रकाश रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान उन्होने सिविल लाइन पर बने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर के अलावा संपूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर अवकाश रजिस्टर जीडी कार्यवितरण आदि रजिस्टरों एवं अन्य अभिलेखों एंट्री तथा उनके रख रखाव को चेक किया गया। इसके अतिरिक्त थाना परिसर में बने मेस और बैरक की साफ.सफाई को चेक करते हुए सही से रखने के दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी शिवहरी मीना, एएसपी अरुण कुमार सिंह के अलावा सिविल लाइंस थाना प्रभारी के अलावा सारा स्टाफ मौजूूद रहा।