सैदनगर (रामपुर)। कुतुबपुर में चल रहे दंगल में बरेली के शफीक ने कलिहर के सोनू को चित कर दिया। दूसरे दिन हुए कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। क्षेत्र के कुतुबपुर में चल रहे दंगल के दूसरे दिन भी कई मुकाबले हुए। कानपुर के शेरा ने मेरठ के त्रिपाठी को हरा दिया। पंजाब के मौसम अली और दिल्ली के टाइगर के बीच मुकाबला हुआ जो कि बराबर रहा। कलिहर के सोनू और चंदौसी के शफीक के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। हालांकि सोमवार को दंगल देर से शुरू हुआ। कांवड़ यात्रा की वजह से दंगल देर से शुरू होने की वजह मुकाबले कम हुए। मुकाबले बुधवार को भी होंगे। इस मौके पर आयोजक शादाब, हाजी शफीक, कलुवा, कय्यूम, भूरा, अमीन, अमीर अहमद, जसवंत, मशकूर, जाहिद अली, हाजी बाबू, हाजी अख्तर आदि मौजूद रहे।