दढ़ियाल। घर में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद जफ़र अंसारी कस्बे की एक मस्जिद में इमामत करते हैं। गुरुवार की रात करीब 10 उनका बेटा मोहम्मद घर में जूसर मिक्सर का प्लग बोर्ड में लगा रहा था। इस दौरान किशोर करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए उसे बाजपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।