फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकटी रामनगर में ग्राम प्रधान ने हासिल किया विश्वास मत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकटी रामनगर में ग्राम प्रधान ने हासिल किया विश्वास मत
विज्ञापन

पटवाई (रामपुर)।
ग्रामीणों के अविश्वास जताए जाने के बाद हुई खुली बैठक में चिकटी रामनगर के ग्राम प्रधान ने विश्वासमत हासिल कर लिए हैं। बुधवार को हुई खुली बैठक में ग्राम प्रधान ने विश्वास मत हासिल कर लिया। चमरौआ ब्लाक के चिकटी रामनगर के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान रिंकी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। जिस पर पंचायत राज विभाग की ओर से दो एडीओ पंचायत व पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को खुली बैठक में मतदान कराने के आदेश दिए गए थे। बुधवार को एडीओ पंचायत सुनील कुमार और एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह ने पटवाई एसओ राधेश्याम व पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। एडीओ पंचायत चमरौआ सुनील कुमार ने बताया कि शक्ति परीक्षण में गांव के कुल 2142 मतदाताओं में से 1065 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें ग्राम प्रधान रिंकी के पक्ष में 624 व विपक्ष में 419 मत पड़े और बीस मत निरस्त हुए। जिससे ग्राम प्रधान ने विश्वास हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें