फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करके 16 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।मकान खरीदने के नाम पर कुछ लोगों ने एक महिला से 16 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका कालोनी निवासी तनवीर फात्मा कहना है कि उसने अपना मकान शन्नू खां को बीस लाख रुपये बेच दिया था। इस मकान की रजिस्ट्री आरोपी शन्नू ने अपने भाई की पत्नी अफसा उजेर के नाम पर करा दी थी।चार लाख रुपये नकद देकर एक सोलह लाख का चेक दिया गया था।लेकिन उसमे तारीख नहीं डाली गई थी। 15 दिन के बाद उस चेक को आरोपी ने वापस लेने के बाद बचे पैसे देने की बात कही थी। लेकिन न,ही चेक वापस लिया। बचे हुए पैसे भी नही दिए।इस मामले में अधिकारियों से भी शिकायत की गई थी।लेकिन कोई कार्रवाई नही हो सकी थी।चार सितंबर को महिला व उसके बेटे को आरोपियों ने घेर लिया था। जहां प्रार्थना पत्र वापस लेने के लिए दबाब बना रहे थे।महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की। आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें