रामपुर। शुक्रवार को जिले में 15 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें कुल 1643 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 18 से 44 साल आयु तक के 727 लोगों ने पहली और 445 लोगों ने दूसरी डोज ली। 45 से 60 साल आयु वाले 283 लोगों ने पहली और 134 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 60 साल से अधिक आयु वाले 35 लोगों ने पहली और 19 लोगों ने दूसरी डोज ली। संवाद