रामपुर। घरेलू कलह के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला एक निवासी एक युवक का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जहां विवाद बढ़ जाने पर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।उसको जिला अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बाहर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को इस मामले की जानकारी नही है।